जैव विविधता Biodiversity Notes
1985 में डब्ल्यू. जी. रोसेन ने बायोडायवर्सिटी (जैव विविधता) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया था।
जैव विविधता की परिभाषा :
"किसी स्थान में रहने वाली विभिन्न प्रजातियों की कुल संख्या और प्रत्येक प्रजाति में पाई जाने वाली आनुवांशिक भिन्नता को जैव विविधता कहते है |"
जैव विविधता अधिक वर्षा और अधिक तापमान पर निर्भर करती है | इसलिये जैव विविधता अलग – अलग स्थानों पर अलग अलग होती है |
ऊष्ण कटिबंध (Tropics) यह विषुवत रेखा से 23 1/2%° उत्तर और 23 1/2%° दक्षिण के बीच का वह भाग हैं । जो उत्तर में कर्क रेखा और दक्षिण में मकर रेखा के बीच भूमध्य रेखा के आसपास स्थित है। उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में जैव विविधता सबसे अधिक पाई जाती है |
जैव विविधता का संरक्षण –
1. स्वस्थान संरक्षण -:
इस संरक्षण के अंतर्गत पादप और जन्तुओ का संरक्षण उनके प्राकृतिक आवास में किया जाता है |
उदाहरण-:
- जैव मंडल संरक्षण
- राष्ट्रीय उद्यान
- वन्य जीव अभयारण्य
जैव मंडल संरक्षण :
भारत में 18 बायोस्फीयर संरक्षित क्षेत्र स्थापित है यह परियोजना 1986 से कार्य कर रही है |
राष्ट्रीय उद्यान :
इसका उदेश्य प्राकृतिक वनस्पति और जानवरों का संरक्षण करना है जिनका जीवन, विलुप्त होने का खतरा है |
वन्य जीव अभयारण्य :
इसका उद्देश्य पशु पक्षी सुरक्षित करना है |
2. बाह्य-स्थान संरक्षण :
इस संरक्षण के अंतर्गत पादप व जन्तुओ का संरक्षण उनके प्राकृतिक आवास की वजाय अन्य जगह कृत्रिम रूपं का आवास बना के किया जाता है |
उदाहरण-:
- वनस्पति उद्यान
- जन्तुआलय
- जीन बैंक
वनस्पति उद्यान :
यह एक प्रकार का उद्धान यानि बाग़ होता है जहा केवल फूल व पौधे उगाये जाते है |
जन्तु आलय :
वह स्थान जहा अनेक प्रकार के पशु पक्षी को रखा जाता है
जीन बैंक :
इसके अंतर्गत आनुवांशिक सामग्री का संरक्षण करते है | (बीच , पौधे, ऊतक आदि )
जैव विविधता के लिए संकट
- आवास का नष्ट होना
- ग्लोबल वार्मिंग
- विदेशी प्रजातियों का आक्रमण
- नवीनीकरण औधोगिकी
Q. भारत में जैव विविधता केंद्र कहा-कहा स्थित है ?
Ans : पहला पश्च्मी घाट है जो गुजरात से कन्या कुमारी तक फैला हुआ है दूसरा पूर्वी हिमालय है |
Hot Spot स्थल किसे कहते है ?
Ans: जैव विविधता वाला वह विशेष क्षेत्र जहा जैव विविधता अधिक पाई जाती है उसे Hot Spot स्थल कहा जाता है|
जैव विविधता हॉटस्पॉट कहां है ?
Ans: भारत में हॉटस्पॉट पश्चिमी घाट और पूर्वी हिमालय है
जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है ?
Ans: 22 मई
1 टिप्पणियाँ
DNA test
जवाब देंहटाएं